← back

तैरती नैया

एक नैया थी
खाली थी
पर पानी में थी

एक नैया थी
टूटी थी
पर तैरती थी

एक नैया थी
काई से भरी हुई थी
पर बैठने योग्य थी

एक नैया थी
छेदी हुई थी
पर डूबी नहीं थी

एक नैया थी
किसी को किनारे तक ले गई
वहीं टूट गई

by ghazal on 24 march 2026